यवतमाल : पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने पशु तस्करों के छह वाहन जब्त किये हैं. विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को मिली गोपनीय सूचना के अनुसार कालांभुन यवतमाल की ओर छह वाहनों में मवेशियों की तस्करी चल रही थी. इस अभियान में कत्लखाने जा रहे पांच पिकअप और एक ट्रक से 65 से अधिक गायों और सांडों को छुड़ाया गया. इसमें 4 पशुओं की मौत हो गई. इन गायों को बड़ी बेरहमी से वाहनों में ठूंस दिया गया था. दम घुटने की हालत में इन गायों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक उपचार दिया.
कत्लखाने जा रहे 65 से अधिक गायों और सांडों को छुड़ाया
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




