चंद्रपुर : चंद्रपुर जिले में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय अपराध शाखा को पुलिस अधीक्षक रवींद्र परदेशी ने निर्देश दिया, पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार ने निर्देशों को लागू करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. उक्त टीम ने रिकार्ड में अपराधियों के नाम की जांच की, गोपनीय मुखबिर नियुक्त किये, इसी समय टीम को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि 2 इसाम बाईपास चौक के आसपास बिना दस्तावेज एवं बिना नंबर की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
इस समय आरोपियों ने राजुरा, बल्लारशाह, कुरखेडा, आष्टी, मुलचेरा, गडचांदूर से कुल 9 दुपहिया वाहन जब्त किये, जिनकी कीमत 5 लाख रुपये है.
पुलिस के अनुसार तीन लोगों का एक गिरोह अलग-अलग जिलों के पुलिस थाना सीमा में जाकर दोपहिया वाहनों की चोरी कर रहा था, उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महेश कोंडावार के मार्गदर्शन में, पोउपनी विनोद भुरले, पुलिस कांस्टेबल संजय आतकुलवार, संतोष येलपुलवार, नितिन रायपुरे, गोपाल आतकुलवार, दिनेश अराडे, सीसीटीएनएस के गोपाल पिम्पलशेंडे और साइबर दस्ते द्वारा किया गया.




