Wednesday, September 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घूस में ट्रक में लगी भीषण आग, समय रहते बुझाई गई; बड़ी दुर्घटना टली

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घूस : घुग्घूस के प्रभाग क्रमांक 9 अंतर्गत कोयला खदान परिसर, कारगिल चौक-नकोड़ा मार्ग पर मंगलवार, 29 सितंबर 2026 की रात एक ट्रक में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा की गटनेता एवं नगरसेविका मीणा मोरपाका तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घुग्घूस नगर परिषद के मुख्याधिकारी (CEO) से संपर्क कर तत्काल अग्निशमन वाहन भेजने की मांग की।

सूचना मिलते ही नगर परिषद का अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और अग्निशमन दल ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के क्षेत्र में आग फैलने की आशंका टल गई और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

नगरसेविका मीणा मोरपाका स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहीं और उन्होंने आग बुझाने की कार्रवाई तथा मौके की स्थिति का जायजा लिया। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी तत्काल कार्रवाई की गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद घुग्घूस पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का स्पॉट पंचनामा किया गया है। ट्रक में आग किस कारण लगी, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारणों और ट्रक को हुए नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। मामले की आगे की जांच घुग्घूस पुलिस द्वारा की जा रही है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News