Monday, August 17, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में नगरसेवक विवेक बोढे ने किया कावड़ यात्रा का स्वागत

घुग्घुस, चंद्रपुर : शहर में 16 अगस्त को शाम 6:30 बजे बसस्थानक चौक पर नगरसेवक विवेक बोढे की ओर से कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। बोल बम समिति, घुग्घुस की ओर से वर्धा नदी के त्रिवेणी संगम से जल लेकर पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई थी।

कावड़ यात्रा के घुग्घुस बसस्थानक चौक पहुंचने पर नगरसेवक विवेक बोढे ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को पानी की बोतल, फल और बिस्किट का वितरण भी किया गया।

कावड़ यात्रा का समापन वणी तालुका के शिरपुर में किया गया। इस अवसर पर नगरसेवक विवेक बोढे के साथ भाजपा के गणेश कुटेमाटे, वसंता भोंगळे, सुरेंद्र भोंगळे, सुनील राम, सुनील श्रीवास, जयराज घोरपडे, संजय मानकर, शरीफ सिद्दीकी, तुलसीदास ढवस, रंगय्या पुरेल्ली, सचिन नांदे, अनिल गुप्ता, सुनंदा लिहीतकर, हनुमान खडसे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News