गडचिरोली: जिले में अवैध कारोबार और जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गडचिरोली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री एम. रमेश के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा और पुलिस स्टेशन कोटगुल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जुआ खेलने वाले 36 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस कार्रवाई के दौरान 34 आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस ने 23 चारपहिया वाहन, 5 दोपहिया वाहन और नकद राशि सहित कुल ₹1,50,97,100 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जिले में अवैध जुआ गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। गडचिरोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कारोबार और जुआ गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




