बुलढाणा: देशसेवा का कर्तव्य निभाते हुए उत्तराखंड में चिखली तालुका के 36 वर्षीय जवान हरिदास कापसे को वीरगति प्राप्त हुई। उनके निधन की खबर से चिखली सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
शहीद जवान हरिदास कापसे का पार्थिव शरीर उनके चिखली स्थित निवास पर लाया गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में नागरिक, परिजन और शुभचिंतक एकत्र हुए।
इस दौरान नागरिकों ने नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके देश के प्रति समर्पण एवं बलिदान को नमन किया। शहीद जवान के बलिदान से क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।




