मुंबई | महाराष्ट्र में साल 2025 की आख़िरी सुबह का नज़ारा बेहद खूबसूरत रहा। मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया से उगते सूरज के मनमोहक दृश्य सामने आए, जहां अरब सागर की लहरों के बीच सुनहरी किरणें फैलती नजर आईं।
साल के अंतिम दिन की इस शांत और सुकून भरी सुबह में बड़ी संख्या में लोग गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे। कई लोगों ने इस खास पल को अपने कैमरों में कैद किया, तो कुछ ने नए साल के स्वागत से पहले बीते वर्ष को याद करते हुए आत्ममंथन किया।
उगते सूरज की लालिमा, हल्की ठंड और समुद्री हवाओं ने माहौल को और भी खास बना दिया। यह दृश्य न केवल पर्यटकों बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी यादगार बन गया, जिसने 2025 को विदाई और नए साल के स्वागत का प्रतीकात्मक संदेश दिया।




