सिंगरौली : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने खनन क्षेत्रों में विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्युत पर्यवेक्षकों एवं इलेक्ट्रीशियनों के लिए CETI, सिंगरौली में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य अगस्त 2024 में डीजीएमएस (DGMS) द्वारा जारी परिपत्र का अनुपालन सुनिश्चित करना था।
इस प्रशिक्षण में एनसीएल की सभी क्षेत्रों/इकाइयों से कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी रेगुलेशंस, 2010 के अनुरूप खदानों में विद्युत सुरक्षा से संबंधित अपने ज्ञान को और अधिक मजबूत किया।
इस अवसर पर आईएमएमई, कोलकाता से आए विशेषज्ञ संकाय सदस्यों ने प्रतिभागियों को विद्युत सुरक्षा एवं शटडाउन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की।





