घुग्घुस : विदर्भ के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. जिसके कारण नदी उफान पर है. धानोरा पुल को 21 जुलाई की रात को बंद कर दिया गया था क्योंकि पुल के ऊपर से नदी बह रही थी. मुंगोली पुल आज 23 जुलाई की दोपहर से पुल के ऊपर से नदी बह रहा है. इस से पूर्व ही 22 जुलाई शाम 6 बजे से मुंगोली पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. क्योंकि यह पुल कमजोर स्थिति में है.

कल 22 जुलाई को सोशल मीडिया में एक पत्र वायरल हो रहा था. वायरल पत्र के अनुसार 20 जुलाई को यह पत्र तहसीलदार एवं अध्यक्ष, तालुका आपदा प्रबंधन समिति, वणी, यवतमल ने व्यवस्थापक, वेकोली, वणी एरीया लिमीटेड और पुलिस निरीक्षक, पुलिस स्टेशन शिरपुर को सूचित किया गया है कि मुंगोली पुल को यातायात हेतु बंद किया जाएं. जिले और तालुक में बेंबला प्रकल्प नवरगाव, परियोजना नवरगांव, अपर वर्धा और लोअर वर्धा ई. के सभी बांध पूरी तरह भर गए हैं, उक्त बांध से पानी नदी तल में छोड़ दिया गया है. इसलिए, जिला प्रशासन ने तालुका के सभी गांवों को अलर्ट कर दिया है. वर्तमान में मूर्ति, कवाडसी, चिंचोली, नवीन सावंगी बाढ़ के कारण संपर्क से कटे हुए हैं. साथ ही, तालुका में अन्य स्थानों पर बारिश के कारण अन्य सड़कें भी बंद हो सकती हैं. इसलिए मुंगोली पुल का भी निर्माण विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाना आवश्यक है ताकि दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सके.




