घुग्घुस : 22 जुलाई 2023 को चंद्रपुर जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से घुग्घुस शहर में सुनील दहेगांवकर प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सामाजिक न्याय विभाग) के नेतृत्व में पार्टी नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के जन्मदिन पर स्कूली छात्रों को नोटबुक वितरित की गई, महिलाओं को साड़ी वितरित की गई और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन राकांपा घुग्घुस शहर अध्यक्ष दिलीप पिट्टलवार ने किया था.

कार्यक्रम में चंद्रपुर जिला राकांपा जिला युवती अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल, चंद्रपुर जिला राकांपा सामाजिक न्याय विभाग के जिला अध्यक्ष प्रियदर्शन इंगले, घुग्घुस शहर राकांपा शहर अध्यक्ष सुजाता गोगला, राकांपा कामगार सेल घुग्घुस शहर अध्यक्ष शरद कुमार, महेश लठ्ठा, संपत आरेल्ली, हेमांगी बिश्वास, रफत राजणीन शेख, संजय ठाकूर, निखिल दुर्योधन, कुणाल ठेंगरे, राजेश्वरी पोगुला, विशेष गंडेंटी, प्रीतम नागुलवार, विशाल चंदनशिवे, गोविंद गोगाला, दिपक वर्मा, सचिन गजलवार, दीपक पटेल मुख्य रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम का संचालन संजय ठाकुर और आभार प्रदर्शन शरद कुमार ने किया.




