चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर हद्दीतील महाकाली कॉलरी व आनंदनगर परिसर में अवैध रूप से मोहा दारू बनाने और बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान कुल 8 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहा दारू, मोहा सडवा और अन्य सामग्री समेत कुल ₹1,41,460/- रुपये का अवैध मुद्देमाल जब्त किया है।
यह कार्रवाई चंद्रपुर शहर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की, जिससे इन इलाकों में अवैध शराब के गोरखधंधे पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ जारी है और आगे की जांच भी प्रगति पर है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे अवैध धंधों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाया जा सके।





