Saturday, May 2, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

भवानीपुर 75 पल्ली ने खुटी पूजा संपन्न कर 61वें वर्ष में की दुर्गोत्सव के आयोजन की शुरुआत, इस दौरान “बिनोदिनी” थीम का भी किया गया अनावरण

कोलकाता : कोलकाता की सबसे प्रतिष्ठित और सांस्कृतिक रूप से जीवंत पूजा समितियों में से एक भवानीपुर 75 पल्ली ने नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन के पास 1/1सी, देवेंद्र घोष रोड स्थित अपने परिसर में रविवार को खुटी पूजा संपन्न करने के साथ अपने 61वें वर्ष के दुर्गा पूजा समारोह के आयोजन की शुरुआत की। इस मौके पर समिति की ओर से इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित थीम “बिनोदिनी” का अनावरण किया गया, जो बंगाली रंगमंच की अग्रणी हस्ती, नटी बिनोदिनी को मंडप के आकृति के ज़रिए हमारी ओर से श्रद्धांजलि है, यह थीम उनके साहस, गरिमा और रचनात्मक प्रतिभा का प्रतीक साबित होगा।

इस अवसर पर समाज की कई प्रतिष्ठित हस्तियों में सोभनदेब चट्टोपाध्याय (कृषि मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार), कार्तिक बनर्जी (सामाजिक कार्यकर्ता), पापिया सिंह (पार्षद), संदीप रंजन बख्शी (पार्षद), आशिम बसु (पार्षद), काजोरी बनर्जी (पार्षद), देबलीना बिस्वास (पार्षद) के साथ सायन देब चटर्जी (पश्चिम बंगाल तृणमूल युवा कांग्रेस के राज्य सचिव) के अलावा समाज की कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियाँ इसमें शामिल हुए।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सुबीर दास (क्लब सचिव) ने कहा, “भवानीपुर 75 पल्ली में खुटी पूजा न केवल हमारे दुर्गा पूजा समारोहों की आध्यात्मिक शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि हर साल हमारी यात्रा की भावनात्मक शुरुआत भी है। हमारा मानना है कि दुर्गा पूजा केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारी विरासत का सम्मान करने और सार्थक कहानियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक मंच भी है। इस वर्ष, ‘बिनोदिनी’ को अपनी थीम के रूप में रखते हुए, हम बंगाली रंगमंच की एक विस्मृत हस्ती को श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे हैं, जिनका जीवन आज भी समाज को नई प्रेरणा देता है। इस आयोजन के जरिए हम अपनी कला, संस्कृति और सामुदायिक जुड़ाव के माध्यम से, हम गरिमा, समानता और स्मृति के बारे में महत्वपूर्ण बातचीत शुरू करने का प्रयास करते हैं।

भवानीपुर 75 पल्ली दुर्गा पूजा के दौरान एकत्रित दान से समर्थित विभिन्न धर्मार्थ कार्यों के माध्यम से अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियों को भी निभाता रहता है। इन कार्यों में स्वास्थ्य सेवाएँ, शैक्षिक सहायता और वर्ष भर वंचित परिवारों को सहायता प्रदान करना शामिल है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News