उज्जैन – श्रावण मास के पावन अवसर पर आज दूसरे सोमवार की सुबह बाबा महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का दिव्य आयोजन हुआ। तड़के 4 बजे शुरू हुई इस आरती में देशभर से आए हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
भस्म आरती के दौरान पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे। पुजारियों द्वारा पारंपरिक विधि से भोलेनाथ का श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। इस अवसर पर मंदिर को फूलों और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था।
श्रावण मास में हर सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन सावन के दूसरे सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन की विशेष तैनाती रही। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।
श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत भस्म आरती के दर्शन को जीवन का दुर्लभ अवसर बताया और बाबा महाकाल से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
https://twitter.com/AHindinews/status/1947103066781524085?t=l4tSeg4e2NA9zUB9pEp3yg&s=19





