Friday, May 15, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

बहुउद्देशीय सीनियर सिटीज़न आधार संस्था ने उठाई वेकोली रिटायर्ड कर्मियों और स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, 20 जुलाई को मोर्चे की चेतावनी

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस (चंद्रपुर) | 13 जुलाई 2025 : वेकोली वणी क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और घुग्घुस शहर के नागरिकों की समस्याओं को लेकर बहुउद्देशीय सीनियर सिटीज़न आधार संस्था, घुग्घुस ने मोर्चा खोल दिया है। संस्था ने एक ओर जहां वेकोली रिटायर्ड कर्मियों को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर देने और लाभ पहुंचाने की मांग की है, वहीं दूसरी ओर नगर परिषद क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए 20 जुलाई को नगर परिषद कार्यालय के सामने मोर्चा निकालने की चेतावनी दी है।

सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं को लेकर वेकोली प्रबंधन को पत्र

संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र नुने ने 3 जुलाई 2025 को वेकोली वणी क्षेत्र के महाप्रबंधक को संबोधित पत्र में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान दिलाया:

सी.पी.आर.एम.एस. योजना का लाभ सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को समय पर मिले। ₹2 लाख की वार्षिक दवा सहायता योजना सभी पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिले। राजीव रतन हॉस्पिटल में दवाओं की अनुपलब्धता को लेकर गहरी चिंता जताई गई है। दवाओं की नियमित आपूर्ति और स्टॉक प्रबंधन सुनिश्चित करने की माँग की गई है। अधिकारियों को ₹36,000 और कर्मचारियों को ₹12,000 वार्षिक स्वास्थ्य सहायता राशि समय पर दी जाए। महंगाई भत्ता नियमित रूप से दिया जाए। नवंबर में CPRMS प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

इस पत्र की प्रतियाँ वेकोली मुख्यालय नागपुर, राजीव रतन हॉस्पिटल, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई हैं।

नगर परिषद क्षेत्र की वर्षों पुरानी प्रमुख जनसमस्याएं और मांगे:

वर्धा नदी के किनारे डाली गई मिट्टी हटाई जाए, जिससे नदी प्रवाह बाधित न हो। वेकोली कॉलोनी का सीवेज व जल निकासी मामला, जो 2005 से लंबित है, उसका समाधान हो। प्राथमिक स्कूलों में मरम्मत और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। भूमिगत खदान की धंसान से प्रभावित क्षेत्रों को मुआवजा और पुनर्वास सुविधा मिले। कोल डस्ट और कचरे की सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित हो। वेकोली कॉलोनी में पार्किंग और सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाए। ग्राम पंचायत और नगर परिषद की सीमा विवाद को स्पष्ट कर समाधान दिया जाए। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार, और रेहड़ी-पटरी वालों को स्थायी स्थान उपलब्ध कराया जाए। पुलिस और प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी जताई गई है। स्थानीय नागरिकों की बैठक लेकर स्थायी समाधान निकालने की मांग रखी गई है।

संबंधित विभागों को भेजी गई प्रतियाँ

इस संदर्भ में पत्र की प्रतियाँ मुख्यमंत्री महाराष्ट्र, कोयला मंत्री (दिल्ली), सांसद, विधायक, पुलिस अधीक्षक, नगर परिषद अधिकारी, वेकोली प्रबंधन, थाना प्रभारी सहित सभी संबंधित विभागों को भेजी गई हैं।

बहुउद्देशीय सीनियर सिटीज़न आधार संस्था ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि वेकोली प्रबंधन और प्रशासन जनहित में आवश्यक कदम नहीं उठाते, तो संस्था शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करेगी। घुग्घुस के नागरिक अब समाधान की अपेक्षा के साथ प्रशासन की ओर देख रहे हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News