Friday, June 12, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

अमूल डेयरी रोड के गड्ढों को भरवाने के लिए युवक का अनोखा प्रयास, प्रशासन को जगाने की अनूठी पहल

आणंद (गुजरात): गुजरात के आणंद शहर में स्थित अमूल डेयरी रोड पर लंबे समय से सड़क पर बने गहरे गड्ढों से स्थानीय नागरिक परेशान हैं। आए दिन इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ऐसे में एक युवक ने प्रशासन को नींद से जगाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। युवक ने सड़क के गड्ढों को फूलों से सजाया. इस प्रयास का उद्देश्य था कि लोग इस मुद्दे की ओर ध्यान दें और प्रशासन जागे।

स्थानीय लोगों ने युवक की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम वास्तव में प्रशंसनीय है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होती, लेकिन अब उम्मीद है कि प्रशासन इस ओर ध्यान देगा।

सड़क सुरक्षा और नागरिक सुविधा जैसे मुद्दों पर प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर यह छोटा सा प्रयास सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है।

अब देखना होगा कि युवक की इस अनोखी पहल से प्रशासन कब जागता है और सड़क की मरम्मत कब शुरू होती है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News