नई दिल्ली : ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी का सिलसिला जारी है। शनिवार को मशहद से एक और विमान 310 भारतीय नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। इस हालिया निकासी के साथ अब तक कुल 827 भारतीयों को स्वदेश वापस लाया जा चुका है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा और जल्द वापसी को प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चलाया है। विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास की सक्रियता से यह राहत कार्य संभव हो पाया है।
लौटे नागरिकों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हवाई अड्डे पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग के बाद आवश्यक चिकित्सा सहायता और निगरानी की व्यवस्था की गई है।
सरकार ने आश्वासन दिया है कि शेष नागरिकों की भी जल्द ही वापसी सुनिश्चित की जाएगी। इस मानवीय प्रयास की देशभर में सराहना हो रही है।




