किवू, कांगो : मध्य अफ्रीकी देश कांगो के किवू प्रांत के मसीसी क्षेत्र में एक कोल्टन खदान के ढहने से बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया है कि अब तक मलबे से कम से कम 19 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं।
यह हादसा उस समय हुआ जब खदान में दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन खराब मौसम और दुर्गम इलाके के कारण बचाव दल को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। कांगो में अवैध और असुरक्षित खनन गतिविधियों के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।
कोल्टन एक महत्वपूर्ण खनिज है जिसका उपयोग मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है। कांगो दुनिया में कोल्टन का एक प्रमुख उत्पादक देश है, लेकिन वहां की खदानों में सुरक्षा मानकों की कमी के कारण मजदूरों को जान का जोखिम बना रहता है।




