घुग्घुस, महाराष्ट्र – प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इस बात को सच कर दिखाया है लिटिल जीनियस प्ले ग्रुप और प्री-प्राइमरी स्कूल के 3 वर्षीय छात्र मास्टर वियांश मंगेश भेले ने। महज तीन साल की उम्र में वियांश ने “India is my country” अर्थात राष्ट्रीय प्रतिज्ञा को इतनी स्पष्टता, आत्मविश्वास और प्रभावशाली अंदाज़ में सुनाया कि सुनने वाले दंग रह गए।
इस विलक्षण उपलब्धि के लिए उन्हें इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बाल श्रेणी में शामिल करते हुए सम्मानित किया है। इतनी कम उम्र में इस स्तर की प्रस्तुति न सिर्फ उनकी प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि यह उनके भविष्य की ऊँचाइयों की ओर भी संकेत करती है।
वियांश की सफलता में उनकी शिक्षिका और स्कूल की प्रधानाध्यापिका रजिया अकबर शेख का विशेष मार्गदर्शन और प्रोत्साहन भी शामिल है, जिन्होंने वियांश की प्रतिभा को पहचानते हुए उसे उचित दिशा प्रदान की।
यह कीर्तिमान 19 मई 2025 को आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई। इस उपलब्धि ने न केवल स्कूल को गौरवान्वित किया है, बल्कि उनके परिवार और पूरे घुग्घुस क्षेत्र के लिए भी यह गर्व का विषय बन गया है।
वियांश भेले जैसे होनहार बालक हमारे देश का भविष्य हैं, जो बचपन से ही अपने प्रयासों से यह साबित कर रहे हैं कि भारत की नई पीढ़ी प्रतिभा और आत्मविश्वास से भरपूर है।
https://www.instagram.com/p/DJ4F0n-v3jh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==




