तिब्बत : आज सुबह 12 मई 2025 को भारतीय समयानुसार 2:41 बजे तिब्बत में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। अब तक किसी प्रकार की जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, भूकंप की उथली गहराई के कारण, इसके झटके अधिक तीव्र महसूस किए गए। विशेषज्ञों के अनुसार, उथले भूकंप अधिक नुकसानदेह हो सकते हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।




