दिल्ली — राजधानी दिल्ली में आज सुबह एक भीषण आग की घटना सामने आई, जिसकी सूचना दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 7:20 बजे प्राप्त हुई। मौके पर तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर डिपार्टमेंट की 18 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।
डिप्टी फायर चीफ एस.के. दुआ ने जानकारी दी कि आग पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि, “दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 7.20 पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। कुल 18 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। अब तक कोई हताहत की खबर नहीं है। आग बुझ चुकी है और कूलिंग का काम जारी है।”
फिलहाल घटनास्थल पर कूलिंग की प्रक्रिया चल रही है ताकि दोबारा आग भड़कने की कोई संभावना न रहे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।




