मुंबई : विधानसभा सदस्य अजीत पवार ने रविवार (02.07.2023) दोपहर राजभवन में उप मुख्यमंत्री और आठ अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली. राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल रमेश बैस ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
आठ अन्य ने मंत्री पद की शपथ में छगन चंद्रकांत भुजबल, दिलीप दत्तात्रय वलसे-पाटिल, हसन मियालाल मुश्रीफ, धनंजय पंडितराव मुंडे, धर्मराव बाबा भगवंतराव अत्राम, अदिति सुनील तटकरे, संजय बाबूराव बनसोडे, अनिल भाईदास पाटिल शामिल हैं.
इस समय विधानसभा अध्यक्ष ॲड. राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधान सभा सदस्य, जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.




