अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के पहले दिन एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित कर पारित किया गया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव विशेष रूप से सरदार पटेल के योगदान को सम्मान देने और उनकी भूमिका को याद करने के लिए लाया गया था।
जयराम रमेश ने आगे बताया कि बैठक में दो अन्य प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा होनी बाकी है। पहला प्रस्ताव गुजरात की राजनीतिक स्थिति और राष्ट्रीय मुद्दों से संबंधित है, जिस पर आज चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, कल होने वाली चर्चा में कांग्रेस पार्टी के सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय और आर्थिक न्याय को लेकर एजेंडे पर विस्तार से विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “AICC की बैठक में कल इन प्रस्तावों पर गहराई से विचार किया जाएगा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।”
यह बैठक आगामी चुनावों और पार्टी के रणनीतिक दिशा-निर्देश तय करने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।




