घुग्घुस : घनश्याम रणदिवे (35) वर्ष निवासी, शिकायत है कि दिनांक 22.6.2023 को अज्ञात द्वारा घर से बोरवेल के 5 लोहे के पाइप चोरी कर लिये गये. इस संबंध में घुग्घूस में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज किया गया.
जब पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया तो जांच का चक्र घूमा और गोपनीय जानकारी के आधार पर हर्षल उरकुडे (20) वर्ष और आकाश कांबले (23) वर्ष निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. जब हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसके पास से 10 हजार कीमत के 5 लोहे (50000 रु.) के पाइप जब्त किए गए और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379,34 के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस कार्रवाई को क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम के मनोज धकाते, महेंद्र वनकवार, प्रकाश करमे, रंजित भुरसे, रवी वाभीटकर, नितीन मराठे, सचिन वासाडे, विजय ढपकस ने अंजाम दिया. मनोज आगे की जांच पर जोर दे रहे हैं.




