Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

महाराष्ट्र बजट सत्र से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस, विपक्ष की गैरमौजूदगी पर सवाल

मुंबई : महाराष्ट्र में 3 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष की बैठक में गैरमौजूदगी और महायुति सरकार की एकजुटता पर चर्चा की.

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, “बजट सत्र से पहले आज विपक्ष बैठक में शामिल नहीं हुआ. उन्होंने हमें एक पत्र भेजा है, लेकिन हम इस सत्र को सुचारू रूप से चलाने की पूरी कोशिश करेंगे.”

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, “यह हमारी सरकार का दूसरा सत्र है. हमने सिर्फ भूमिकाएं बदली हैं, लेकिन सरकार की स्थिरता बरकरार है. अजीत की भूमिका भी स्थिर बनी हुई है. हमने कई विकास परियोजनाएं शुरू की हैं, जिन्हें पहले की सरकार ने रोक दिया था.”

महायुति सरकार में अंदरूनी खींचतान की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिंदे ने चुटकी लेते हुए कहा, “चाहे आप कितनी भी ब्रेकिंग न्यूज़ दें, महायुति नहीं टूटेगी. ‘शीत युद्ध’ जैसी कोई बात नहीं है. महाराष्ट्र में इतनी भीषण गर्मी में शीत युद्ध संभव ही नहीं है.”

बजट सत्र में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार बजट पेश करेंगे. इस सत्र के दौरान महायुति सरकार की नीतियों, विकास योजनाओं और राज्य की आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान रहेगा. वहीं, विपक्ष की रणनीति और सत्र में उनकी भागीदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News