नाशिक : नाशिक रोड स्थित सेंट ज़ेवियर्स स्कूल परिसर में स्थित बाल यीशु मंदिर में आज से दो दिवसीय बाल यीशु यात्रा की शुरुआत हुई। पहले ही दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाल यीशु के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.
आयोजकों के अनुसार, यात्रा के समापन तक करीब दो लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संभावना है. कल इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन होगा. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.




