देश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीलगिरी (युद्धपोत), सूरत (युद्धपोत), और वाघशीर (पनडुब्बी) का प्रवर्तन किया। यह महत्वपूर्ण समारोह भारतीय नौसेना की ताकत और स्वदेशी रक्षा उत्पादन को और बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे. इन जहाजों का निर्माण भारत के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किया गया है, जो देश की रक्षा क्षमताओं को स्वदेशी रूप से सुदृढ़ करने पर जोर देता है.
समारोह में नीलगिरी और सूरत जैसे युद्धपोतों की तकनीकी विशेषताओं और वाघशीर पनडुब्बी की क्षमताओं को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया. यह कदम भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण में मील का पत्थर साबित होगा.




