Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र: घुग्घुस में विकास कार्यों की जांच की मांग और राजनीतिक सक्रियता पर चर्चा

प्रणयकुमार बंडी
घुग्घुस (चंद्रपुर) : चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व घुग्घुस ग्राम पंचायत और वर्तमान नगर परिषद घुग्घुस में वर्ष 2000 से अब तक किए गए नाली, सड़क, गार्डन, शेड, सिविल वर्क, प्रदूषण नियंत्रण, जल प्रबंधन और अन्य विकास कार्यों में संभावित अनियमितताओं को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज हो गई है.

जनता मांग कर रही है कि इन कार्यों की गहन और निष्पक्ष जांच की जाए. यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही, इन व्यक्तियों और उनके परिवारों के आय स्रोतों की आयकर विभाग द्वारा जांच कर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए.

क्षेत्रीय चर्चा है कि चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक किशोर जोर्गेवार इस महत्वपूर्ण मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाएंगे और अपनी पार्टी व सरकार को इस पर ठोस कार्रवाई के लिए प्रेरित करेंगे.

इसके साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक ने इन मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे घुग्घुस क्षेत्र में जनता में असंतोष बढ़ा और इसका परिणाम चुनाव में दिखा. घुग्घुस क्षेत्र में वर्तमान विधायक को 1500 से अधिक वोटों का नुकसान उठाना पड़ा.

नागरिकों में यह भी चर्चा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चंद्रपुर क्षेत्र के इस गंभीर मामले पर ध्यान देंगे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. जनता को उम्मीद है कि राज्य सरकार इन समस्याओं का समाधान निकालने और घुग्घुस क्षेत्र में विकास कार्यों की पारदर्शिता बहाल करने के लिए सक्रिय होगी.

घुग्घुस के नुक्कड़ों और चौराहों पर यह मुद्दा चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है. नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मामले में निष्क्रिय रहते हैं, तो बड़े पैमाने पर जनांदोलन किया जाएगा.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News