चंद्रपुर : चंद्रपुर विधानसभा चुनाव 20 नवंबर 2024 को है. बीजेपी उम्मीदवार किशोर जोर्गेवार और अन्य उम्मीदवारों की जीत के लिए आज (दि.15.11.2024) चंद्रपुर में अमित शाह की सभा आयोजित की गई. अमित शाह ने चंद्रपुर जिले में रोजगार, किसान, प्रदूषण जैसे विभिन्न मुद्दों पर कोई बात नहीं की. लेकिन, शाह ने मोदी की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी.
शाह की वीडियो देखिये :
अमित शाह ने कहा चंद्रपुर के लिए विशेष बात बात बताकर जाता हूं. ये हमारा गड़चिरोली सालों से नक्सलवाद से ग्रसित था. नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया. जो बचा कुछ बचा है. छत्तीसगड़ में उसको भी 31 मार्च 2026 के पहले समाप्त. मोदी ने देश को आतंकवाद और नक्सलवाद को मुक्त करने का काम किया. देश को समृद्ध करने का काम किया है. दुनिया में देश को सम्मान बढ़ाने का काम किया. महाराष्ट्र के लिए 15 लाख 10 हजार करोड़ रुपया दिया. साथ साथ डेढ़ सारे प्रोजेक्ट देने का काम किया




