घुग्घुस : निरीक्षक एवं चंद्रपुर जिला अनुसूचित जाति विभाग के जिल्हा अध्यक्ष प्रफुल्ल खापर्डे, अनुसूचित जाती विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव कुणाल रामटेके, जिल्हा कांग्रेस उपाध्यक्ष एडवोकेट दिंगाबर गुरपुढे, सरपंच सोनेगांव (नागभीड) सोनू मेश्राम ने घुग्घुस का दौरा किया, यहां पदाधिकारियों से मुलाकात की और इसकी सुध ली. और पार्टी के साथ निष्ठापूर्वक काम करने का आदेश दिया.

चंद्रपुर में हुई बैठक का फ़ोटो
बैरिस्टर खोबरागड़े के विचारक तथा पूर्व सरपंच बुद्ववीशी.मलेश सोदारी के घर में यह बैठक हुई थी. इस समय कार्यक्रम में अनुसूची जाती विभाग जिल्हा उपाध्यक्ष कल्याण सोदारी, चंद्रपुर तालुका अध्यक्ष राजकुमार उर्फ दादू वर्मा को पदाधिकारियों ने योजना के संबंध में पूरी जानकारी दी और क्षेत्र में चल रही पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली.




