गुजरात : Gujarat के Jamnagar स्थित वडिनार पोर्ट पर एलपीजी से भरा विशाल टैंकर ‘नंदा देवी’ पहुंच गया है। इस टैंकर में करीब 46,500 मीट्रिक टन एलपीजी लाया गया है, जिसे एंकरिज पर शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर के माध्यम से दूसरे जहाज ‘MT BW Birch’ में स्थानांतरित किया जाएगा। यह ट्रांसफर प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है।
इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के दौरान Deendayal Port Authority (DPA) के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने स्वयं ‘MT Nanda Devi’ जहाज पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जहाज के कैप्टन और क्रू मेंबर्स से बातचीत कर संचालन को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
यह STS ट्रांसफर ऑपरेशन ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। बंदरगाह प्रशासन के अनुसार, इस प्रक्रिया के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा।




