कर्नाटक के बीदर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का पर्दाफाश किया है। बीदर के एसपी चंद्रकांत पुजारी के अनुसार, पुलिस ने जनवाड़ा गांव में छापेमारी कर 105 गैस सिलेंडर और 2 वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस ने इस मामले में 4 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सिलेंडरों को 1500 से 2000 रुपये में अवैध रूप से बेच रहे थे।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।




