पंचकूला, हरियाणा: शहर में बीती रात एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घटना रात करीब 10:45 बजे की है, जिसकी पुष्टि डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने की।
डीसीपी ने बताया, “हमें रात 10:45 बजे सूचना मिली कि फायरिंग की घटना हुई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सोनू नोल्टा नाम के दो लोगों और एक अन्य व्यक्ति को कुछ बदमाशों ने गोली मारी है।”
इस फायरिंग में सोनू नोल्टा की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल व्यक्ति अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गैंगवार की आशंका से भी जोड़कर देखा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।




