चंद्रपुर : हिन्दी ब्राह्मण समाज बहुद्देशीय संस्था, चंद्रपुर (महाराष्ट्र) द्वारा “मकर संक्रांति महोत्सव 2025” का आयोजन 15 जनवरी 2025, बुधवार को पुलिस वेलफेयर हॉल, तुकुम, चंद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस महोत्सव में जिले के विभिन्न स्थानों जैसे गड़चांदुर, राजूरा, बल्लारपुर, वरोरा, माजरी, भद्रावती, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री आदि से समाज के भाइयों, बहनों, बुजुर्गों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को रंगारंग बना दिया.
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.आरती किर्तिवर्धन दीक्षित, डॉ.यामिनी प्रविण पंत, डॉ.सरिता विजय उपाध्याय और माया सतिश (छन्नू महाराज) त्रिवेदी ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई. साथ ही संस्थापक एवं महोत्सव अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने इस आयोजन का नेतृत्व किया.
मार्गदर्शक मंडल का योगदान
मार्गदर्शक मंडल के रूप में डॉ.किर्तिवर्धन दीक्षित, मथुरा प्रसाद पाण्डेय, जगदीश तिवारी, पंडित अशोक मिश्रा, पंडित अनंत तिवारी, पंडित जालंधर पाण्डेय, पंडित श्रीप्रकाश पांडे, पंडित स्वतंत्रकुमार शुक्ला, पंडित दीपक पाठक, पंडित डॉ.विनित दुबे, पंडित देवेश गौतम, बल्लारपुर से पंडित देवी प्रसाद उपाध्याय जी सहित अन्य वरिष्ठ जनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया.
आयोजन की तैयारी में प्रमुख भूमिका
महोत्सव के आयोजन की पूर्व तैयारी संस्थाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष डॉ.शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, सचिव धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री सुभाष त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कृपाशंकर उपाध्याय और संस्थापक सदस्य सुरेन्द्र तिवारी, शितला प्रसाद मिश्रा, अशोक शर्मा, आशीष झा, पंडित उमाशंकर पांडे महानगर संयोजक, पंडित ओम प्रकाश पाठक सहसंयोजक महानगर, पंडित दुर्गेश चौबे महानगर अध्यक्ष, पंडित रुपेश पांडे महानगर सचिव, पंडित सुमित मिश्रा महानगर कोषाध्यक्ष, पंडित राकेश तिवारी, पंडित आशिष मिश्रा, पंडित सुनील मिश्रा, पंडित मनीष पांडे, पंडित राहुल शुक्ला, पंडित आकाश तिवारी , पंडित संदीप शुक्ला, पंडित सोनू शुक्ला, पंडित अभिलाष दुबे, पंडित कृष्णा त्रिपाठी आदि ने की.
महिला पदाधिकारियों का योगदान
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महिला पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा. इनमें जिला संयोजिका पुनम झा, पद्मालता पांडे महानगर संयोजिका, दयादेवी जयप्रकाश द्विवेदी जिल्हा सह संयोजिका, महानगर अध्यक्षा सुमन रजनीश त्रिपाठी, ग्रामीण जिला अध्यक्षा सुषमा शुक्ला, गायत्री तिवारी महानगर उपाध्यक्षा, रिता पांडे संयोजिका आदि गुरु शंकराचार्य वेद एवं आर्ष विद्या अध्ययन एवं शोध संस्थान, सविता अजय मिश्रा जिल्हा सचिव, पूजा आशिष मिश्रा महानगर सचिव, उषा कृपाशंकर उपाध्याय महानगर उपाध्यक्षा, पूजा तिवारी, मीनाक्षी मनोज मिश्रा, सुषमा दुबे, शशिता दुबे, शैलजा राजेश तिवारी, दीक्षा अवकाश तिवारी और अन्य महिलाओं ने आयोजन को साकार रूप दिया.
समाज का योगदान
समाज के अन्य सम्माननीय सदस्यों जैसे माजरी पंडित रामप्रकाश पाण्डेय और गडचांदूर से पंडित अरुण शुक्ला, पंडित अशोक मिश्रा, पंडित राकेश तिवारी, पंडित राकेश चौबे, और उनके सहयोगियों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. इसके अतिरिक्त ऑर्डिनेंस फैक्ट्री और अन्य क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने महोत्सव को सफलता प्रदान की.
सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्साहपूर्ण माहौल
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों ने अपने उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए माहौल को जीवंत बना दिया. यह आयोजन समाज के एकजुटता, संस्कार और परंपराओं को सहेजने का एक अनुकरणीय उदाहरण रहा.
मकर संक्रांति महोत्सव 2025 सभी के लिए यादगार साबित हुआ और यह आयोजन हिन्दी ब्राह्मण समाज बहुद्देशीय संस्था की प्रतिबद्धता और समर्पण को उजागर करता है.




