आज़मगढ़ : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, राजनीति में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू हुआ है और हम महिलाओं को इसके बारे में जागरूक कर रहे हैं. हम उन्हें शिक्षा और राजनीति में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. हम उन्हें केंद्र और राज्य की योजनाओं के बारे में बताते हैं.
उन्होंने आगे कहा, आज राहुल गांधी कह रहे हैं कि पिछड़ों, मुसलमानों और दलितों को धोखा दिया गया है. उन्हें किसने धोखा दिया? जब 50 साल तक उनकी सरकार रही तो उन्होंने क्या किया? क्यों नहीं किया बेहतर काम के लिए? जब वे सत्ता से बाहर होते हैं तो उन्हें हम दिखाई देते है और सत्ता में रहते है तब भी उन्हें नहीं दिखते, यही हाल समाजवादी पार्टी है.
https://x.com/AHindinews/status/1865773374871670913?t=luWzyMGPZsjw2P4_pa5v2g&s=19




