मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, …विपक्ष को महाराष्ट्र की जनता द्वारा दिए गए स्पष्ट बहुमत का स्वागत करना चाहिए. हमारी ढाई साल की महागंठबंधन सरकार ने इतना काम किया, इतनी योजनाएं लागू कीं, जिसका परिणाम आया है. हमारी सरकार ने इतने ऐतिहासिक कार्य किये हैं जो सुनहरे अक्षरों में लिखे जायेंगा. झारखंड, वायनाड में चुनाव हुए. जहां-जहां वे (विपक्ष) जीतते हैं तो ईवीएम अच्छा है. ऐसा कई सालों से चल रहा है. लोकसभा में महायुति को 43.55% और महाविकास अघाड़ी को 43.71% वोट मिले. केवल कुछ बिंदु का फर्क है लेकिन हमें 17 सीटें मिलीं और उन्हें 31 सीटें मिलीं. फिर उसने घोटाले की बात नहीं उठाई? विपक्ष को बहुमत का स्वागत करना चाहिए और इस राज्य के विकास में सहयोग करना चाहिए. कल उन्होंने (एमवीए विधायकों ने) ईवीएम घोटाले का हवाला देकर शपथ नहीं ली, लेकिन आज उन्होंने शपथ ली तो क्या आज से ईवीएम घोटाला खत्म हो गया?
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें:
https://x.com/AHindinews/status/1865671017148137931?t=axiGl05Nh4vQ8LslfUwZ6w&s=19




