Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

नेफ्रोकेयर इंडिया ने अपनी तीसरी वर्षगांठ के मौके पर अपने शरीर और किडनी की बेहतर देखभाल को जागरूक करते हुए ‘अपने स्वास्थ्य के लिए चलें, अपनी किडनी के लिए चलें’ का संदेश देकर वॉकथॉन का किया आलीशान आयोजन

कोलकाता : नेफ्रोकेयर इंडिया, अपने समृद्धशाली अस्तित्व के तीन साल पूरे करने पर गर्व महसूस कर रहा है. संस्थान का कहना है कि, रिसर्च में पाया गया है कि, रोजाना नियमित 30 मिनट तेज चलने से हमारे शरीर में किडनी स्वस्थ रहती है, इसे ध्यान में रखते हुए हमने इस सुनहरे मौके पर ‘स्वास्थ्य के लिए चलें, अपनी किडनी के लिए चलें’ का संदेश लोगों तक पहुंचने के लिए हम वॉकथॉन का आयोजन कर रहे हैं.

एक वॉकथॉन जिसमें लगभग 400 प्रतिभागियों के साथ समाज की कई मशहूर हस्तियां भी इसमें शामिल हुईं, जिन्होंने इस स्वस्थ अभ्यास के विचार को फैलाने के लिए उनके कदम मिलाए. यह वॉकथॉन नेफ्रोकेयर से शुरू हुई और होटल गोल्डन ट्यूलिप पर समाप्त हुई. इस कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक डॉ.प्रतीम सेनगुप्ता का संदेश प्रस्तुत किया गया.

इस कार्यक्रम में समाज की कई प्रतिष्ठित हस्तियों में डॉ.प्रतीम सेनगुप्ता (नेफ्रो केयर के संस्थापक एवं निदेशक), राम कृष्ण जायसवाल (मालदीव के वाणिज्य राजदूत), अरिंदम सिल (अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक), पियाली बसाक (पर्वतारोही), आशीष मित्तल (गोल्डन ट्यूलिप होटल के निदेशक) के साथ कई गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे.

नेफ्रो केयर के संस्थापक और निदेशक, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ.प्रतीम सेनगुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम अपनी स्थापना की तीसरी वर्षगांठ मना रहे हैं, हमने किडनी रोग की रोकथाम और इसके उपचार की दिशा में काम करते हुए तीन सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं. भारत जैसे देश के लिए, जो संसाधनों की कमी से जूझ रहा है, एसी स्थिति में नेफ्रोकेयर हमारे लिए सही मंत्र और एकमात्र गंतव्य स्थल बन गया है. नेफ्रोकेयर में हमारा दृढ़ विश्वास है कि हर रोज़ 30 मिनट तेज चलना हमारे शरीर में हमारी बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर सकता है.

नेफ्रोकेयर इंडिया ने अपनी तीसरी वर्षगांठ के मौके पर देश भर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने और आने वाले वर्षों में करीब दस लाख लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए 300 व्यापक और समग्र किडनी देखभाल इकाइयों की स्थापना करके किडनी के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को उजागर किया हैं.

नेफ्रोकेयर रोगियों का एक अनोखे तरीके से इलाज करता है, और इसका मिशन किफायती लागत पर व्यापक और दयालु देखभाल प्रदान करना है. हमारी प्रयोगशाला जांच हमें हमारी शारीरिक बीमारियों के बारे में जानकारी देती है.

नेफ्रो केयर इंडिया में हम रोग के सभी पहलुओं का वैज्ञानिक रूप से विश्लेषण करते हैं, जिसमें हम रोगी को समग्र चिकित्सा से जुड़ी देखभाल प्रदान करते हैं. नेफ्रो केयर इंडिया में आने वाले सभी लोगों के प्रति हमारी नीति है कि, यहां सभी डॉक्टर और देखभाल करने वाले व्यक्ति सभी मरीजों को एक परिवार के सदस्य के रूप में मानते हैं और पूरे दिल से प्यार कर उनकी देखभाल के लिए सब कुछ करते हैं.

एक उन्नत रीनल केयर संस्थान, जिसकी स्थापना प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट, भारत ज्योति पुरस्कार विजेता, डॉ.प्रतीम सेनगुप्ता ने की थी, उन्होंने पिछले साल इस अवसर “मिस्टर नेफ्रोकेयर” भी लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य आम लोगों से जुड़ना और किडनी के स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं, किडनी की देखभाल पर ध्यान देने की आवश्यकता, विसंगतियों का जल्द पता लगाने के लिए नियमित जांच कराने के महत्व और किडनी से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए समग्र उपचार के बारे में जागरूकता फैलाना था.

इस साल गत 5 जुलाई को हम एसएमई आईपीओ में सूचीबद्ध हुए और 15 जुलाई से मध्यमग्राम में अपना नया मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (विवासिटी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल) शुरू किया.

नेफ्रोकेयर विशेषज्ञों की एक टीम किडनी/संबंधित विकार से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को समग्र देखभाल प्रदान करता है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News