उत्तर प्रदेश : संभल में पथराव की घटना पर मंडलायुक्त अनंजय कुमार सिंह ने कहा, कोर्ट के आदेश के मुताबिक आज सुबह 7 बजे से 11 बजे तक सर्वे किया जाना था. जब शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे चल रहा था तो कुछ लोग जामा मस्जिद के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे. वहां पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मौजूद थी, हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने पथराव शुरू कर दिया. कौन शामिल था इसकी पहचान की जा रही है. घटना में हमारे जवान भी घायल हुए हैं. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया. फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और सब कुछ ठीक चल रहा है.
इस लिंक पर क्लिक करें
https://x.com/AHindinews/status/1860616296997830821?t=iKztIWobJRVPFfXlPqtvgg&s=19




