चंद्रपुर (महाराष्ट्र) : चंद्रपुर विधानसभा चुनाव के शनिवार (दि.23.11.2024) को घोषित नतीजों में BJP उम्मीदवार ने जीत दर्ज की, हंसराज अहीर के नेतृत्व और भारी विरोध के बाद उम्मीदवार ने जीत हासिल की. महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को हुए चुनाव में कुल 4,136 उम्मीदवार मैदान में थे. महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए काफी दिनों तक प्रचार चला. सत्तारूढ़ महायुति, विपक्षी और महा विकास अघाड़ी के मतदाताओं ने वोटरों को लुभाने के प्रयास करते रहे. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को मतदान के बाद मतगणना खत्म हुयी तो सारे दलों की हकीकत सामने आ गयी. सत्तारूढ़ महायुति की भारी बहुमत के साथ वापसी हुयी और विपक्षी महा विकास अघाड़ी को बहुत बड़ा झटका लगा.
आपको बता दें कि चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार को इस बार चुनम से पहले टिकट के लिए हर पार्टी से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. भाजपा से टिकट मिलने के बाद भी उन्हें पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों, सरपंचों, उप-सरपंचों, ग्राम पंचायत सदस्यों और अन्य लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. आख़िरकार शनिवार (दि.23.11.2024) को घोषित नतीजों से उन्हें राहत मिली. जिसे भारी विरोध के बावजूद ऐतिहासिक जीत माना गया.
बीजेपी, कांग्रेस और अन्य को कितने वोट मिले?

इस लिंक पर क्लिक करें
71 चंद्रपुर विधानसभा वोटिंग लिस्ट




