Monday, June 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

सुरक्षा की कमी के कारण निर्माणाधीन क्षेत्र में नागरिकों की जान…

नगर परिषद कार्यालय के संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त का सिंसिला निरंतर जारी है?

घुग्घुस (चंद्रपूर) : शहर में महारेल पुल का काम शुरू है. जिसके चलते आर.आर चौक में 2022 से नियमों का अवहेलना निरंतर जारी है. इस ओर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, आर.टी.ओ., नगर परिषद और ठेकेदारों का खुला समर्थन देखी जा रही है. क्यों कि बार बार नगर परिषद की जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होना, मार्ग पर कमर तोड़ गड्ढे, व्यवस्थित पनिका छिड़काव न करना, बेकायदेशी भारीवाहनों के आवागम से सड़क जाम होना और इसके साथ ही महारेल ठेकेदार द्वारा नियमित रखरखाव नहीं किया जाने से नागरिकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

राजकुमार उर्फ दादू वर्मा के अनुसार, शहर में घुग्घुस-वणी राजमार्ग पर महारेल पुल का काम पिछले कई महीनों से धीमी गति से चल रहा है. ठेकेदार द्वारा नियमित सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया जाता है. अधिकारियों द्वारा दिखावे का काम चल रहा है. क्षेत्र में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लेकिन, अधिकारी-कर्मचारी इस तरफ मुखदर्शक बने हुए हैं. ऐसा कहना भी कोई गलत बात नहीं है क्योंकि इस क्षेत्र की दुर्दशा ही अपनी सच्चाई दिखा रही है.

अमित बोरकर के अनुसार, निर्माणाधीन इलाके में नागरिकों की जान को खतरा है. क्योंकि काम चल रहा है वह जगह अब छोटी हो गई है. ठेकेदार खुलेआम सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कर रहे हैं. इन का वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है. यह सुरक्षा कागजों पर दिखाई देता है. किसी भी दुर्घटना की स्थिति में ठेकेदार सहित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए. जैसा कि आम नागरिकों पर दर्ज किया जाना है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News