घुग्घुस : माझी वसुन्धरा अभियान और स्वच्छ महाराष्ट्र सर्वेक्षण अभियान के तहत प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए और गणेश उत्सव के अवसर पर नगर परिषद घुग्घुस के माध्यम से पर्यावरण के अनुकूल गणेश मूर्ति बनाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद कन्या स्कूल, पटांगण में किया गया.
इस कार्यशाला में शहर के कई स्कूलों ने भाग लिया, जिनमें ग्रेस इनामोल स्कूल घुग्घुस, जनता विद्यालय घुग्घुस, जि.प.मुलांची स्कूल, जि.प.कन्या स्कूल, जि.प.उच्च प्रा.शा.उर्दू और हिंदी स्कूल शामिल थे. इस कार्यशाला में प्रत्येक विद्यालय से पांच बालक एवं पांच बालिकाओं को पर्यावरण अनुकूल मूर्तियां बनाने का प्रशिक्षण देकर गणेश मूर्ति निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 26 बालक एवं बालिका समूहों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में जि.प. मुलांची स्कूल कक्षा चार के समर्थ ग्रुप को प्रथम स्थान, जि.प.कन्या स्कूल कक्षा चार के चैताली ग्रुप को द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान दोनो ग्रुप को प्राप्त हुआ. इसमें जनता विद्यालय कक्षा आठ के अमन ग्रुप और जि.प.हिंदी स्कूल कक्षा सात के दीपक ग्रुप का चयन किया गया.
कार्यशाला का उद्घाटन नीलेश रांजणकर (मुख्याधिकारी नगरपरिषद घुग्घुस) द्वारा किया गया और उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रमुख ने स्कूली छात्रों को स्वच्छ जल, स्वस्थ जीवन के बारे में जानकारी दी, साथ ही हम जिन त्योहारों को इतने उत्साह से मनाते हैं उनका प्रकृति और पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है, इसके बारे में भी जानकारी दी.
इस प्रतियोगिता के निरीक्षक मनीष जुनघरे (कनिष्ठ अभियंता नगरपरिषद घुग्घुस) एवं अनिल डांगोरे (निरीक्षक नगरपरिषद घुग्घुस) द्वारा किया गया. इस कार्यशाला के उद्घाटन के दौरान विशेष रूप से किशोर अल्याडवार, प्रधानाध्यापक, जि.प.उच्च प्रा.शा.घुग्घुस कन्या, ममता वासाडे, प्रधानाध्यापिका, जि.प.केंद्रीय प्रा.शा.घुग्घुस मुले उपस्थित थे तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सक्रिय योगदान रहा
कार्यशाला को सफल बनाने के लिए लुमिता नागपुरे शहर समन्वयक, सूरज जंगम, जगदीश धोपटे, तुषार पाडेवार न.प.घुग्घुस, ने प्रयास किये. मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण देने वाले मूर्तिकार प्रकाश सबलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.




