घुग्घुस (चंद्रपुर): घुग्घुस पुलिस स्टेशन अंतर्गत म्हातारदेवी गांव में पास के लॉयड्स मेटल एंड एनर्जी लिमिटेड कंपनी द्वारा विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे हैं. जिसमें ट्यूबवेल और स्कूल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन चर्चा का अहम मुद्दा बना हुआ है. जिसमें संबंधित ठेकेदारों द्वारा टेंडर के अनुसार दिये गये काम में अनियमितता बरती जा रही है, ऐसा आरोप स्थानीय नागरिकों ने लगाया है और ठेकेदारों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कंपनी प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से इस पर विशेष ध्यान देने की अपील की है. इस बात को नजरंदाज करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी है.
म्हातारदेवी गांव के सुरेंद्र झाडे और गांव के अन्य नागरिकों के अनुसार, गांव में लॉयड्स मेटल एंड एनर्जी लिमिटेड कंपनी द्वारा विभिन्न विकास कार्य शुरू किए गए हैं. आरोप है कि ट्यूबवेल और स्कूल भवन निर्माण में अनियमितता बरती गयी है. कहा कि जिस क्षेत्र के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी की गई थी, उसके विपरीत कार्य चल रहा है. रेत की जगह बसवा का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है. भराई में मुरूम की जगह अवैध ओवरबर्डन मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है. बांदकाम में उच्च क्वालिटी का मटेरियल का उपयोग नहीं हो रहा है. लेकिन क्षेत्र के सरपंच व अन्य सदस्य इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. जिससे कंपनी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की अनदेखी हो रही है. इसकी जांच कंपनी के अधिकारी की ओर से होनी चाहिए और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किया जाना चाहिए.

इस संदर्भ में ग्राम म्हातारदेवी के ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया. लेकिन सचिव ग्राम पंचायत में मौजूद नहीं थे. इस मामले में ठेकेदार कुछ भी बोलने से कतराते नजर आ रहे हैं.
सीएसआर फंड द्वारा किए जा रहे कार्यों में दांदली अधिकारी दे ध्यान : सुरेंद्र झाड़े
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




