घुग्घुस : मंगलवार 30 जुलाई को पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन के अवसर पर, देवराव भोंगले की पहल पर और विवेक बोधे का मार्गदर्शन में घुग्घुस के केमिकल नगर वार्ड के प्रयास हॉल में एक भव्य महा आरोग्य शिविर (मुफ्त निदान और सर्जरी) का आयोजन किया गया था.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया. मुख्य अतिथियों का स्वागत शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं बैज से किया गया तथा मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
इस शिविर में ब्लड प्रेशर, मधुमेह, बुखार, किडनी रोग, हृदय रोग, नेत्र रोग, मोतियाबिंद सर्जरी मेडिसिन विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, कान, नाक, गला विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा की जाएगी. कान, नाक, गला रोग के साथ खुजली, त्वचा रोग की जांच की गई. इस शिविर में 6113 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई. 864 मरीजों की नि:शुल्क सर्जरी होगी. 1271 मरीजों को मुफ्त चश्मे दिए जाएंगे. कुछ दवाइयां वितरित की गईं.
घुग्घुस और पोंभुरना में महा आरोग्य शिविर का यह लगातार 9वां वर्ष है, जबकि राजुरा शहर में पहली बार एक भव्य महा आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया था. सजन गोहने ने संचालन किया और सखी मंच घुग्घुस की अध्यक्ष किरण बोढे ने धन्यवाद ज्ञापन किया.




