चंद्रपुर : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवारों में से 6 उम्मीदवारों को सात लाख से ज्यादा वोट मिले हैं. अब केंद्र में पक्ष या विपक्ष में अच्छे खाते मिलने के आसार हैं. क्योंकि इनमें से कुछ उम्मीदवारों ने दिग्गज नेताओं और मंत्रियों को हराकर जीत हासिल की थी. और राज्य सहित केंद्र के बड़े नेताओं को जनताका पॉवर दिखाया है.
लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती 4 जून 2024 को पूरी हो चुकी. इस चुनाव में कांग्रेस के 13, भाजपा के 9, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के 9, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद चंद्र पवार) के 8, शिवसेना के 7 और राष्ट्रवादी कांग्रेस तथा निर्दलीय के एक-एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की. जिसमें से 6 उम्मीदवारों ने सात लाख से भी ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार है.
महाराष्ट्र राज्य में :
47- कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र से छत्रपति शाहू शहाजी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार, जिन्हें 7,54,522 वोट मिले,
ओमप्रकाश भूपालसिंह उर्फ पवनराजे निंबालकर, 40-उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्र से, शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार, जिन्हें 7,48,752 वोट मिले.
1-नंदुरबार लोकसभा क्षेत्र से आड. गोवल कागडा पडवी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार हैं जिन्हें 7,45,998 वोट मिले.
25- ठाणे लोकसभा क्षेत्र से नरेश गणपत म्हस्के, शिवसेना के उम्मीदवार हैं जिन्हें 7,34,231 वोट मिले.
35- बारामती लोकसभा क्षेत्र से सुप्रिया सुले, NCP (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार हैं जिन्हें 7,32,312 वोट मिले हैं.
और
13- चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रतिभा सुरेश उर्फ बालूभाऊ धानोरकर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार हैं जिन्हें 7,18,410 वोट मिले.




