Friday, July 11, 2025

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

महानायक बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी : विवेक बोढे

ना.सुधीरभाऊ मुनगंटीवार सेवा केंद्र घुग्घुस द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को नमन

घुग्घुस : ना.सुधीरभाऊ मुनगंटीवार सेवा केंद्र की ओर से बुधवार 15 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया गया. इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बोढे ने महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बोढे ने कहा, महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा एक महान नायक थे, जिन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने भारतीय संस्कृति, सम्मान और भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया. महानायक बिरसा मुंडा ने आदिवासियों की आजादी और अधिकारों की जो मशाल जलाई, वह युगों-युगों तक पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. वह मात्र 24 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हो गये. महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर मैं नमन करता हूँ.

विशाल पेंदोर, विनोद जुमनाके, रवि टेकाम, वरिष्ठ नागरिक राजेश येटा, लक्ष्मण कलवल, अरविंद अगलावे, आगलावे, मंजुषा आत्राम, लक्ष्मी कटकुरवार, रेखा कटकुरवार, सुमन डकरे, निशा उरकुडे, प्रीती धोटे, उमेश दडमल, ललिता गाताडे, सुनंदा लिहीतकर, शीतल कामतवार, खुशबू मेश्राम, स्वाती गंगाधरे, कुमुदिनी हनुमंते, पायल वाडगुरे, नेहा कुम्मरवार एवं नागरिक उपस्थित थे.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News