Friday, May 15, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

हिंदी ब्राह्मण समाज जिला चंद्रपुर का पारिवारिक परिचय एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम “उमंग 2023” हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ

चंद्रपुर : बदलते सामाजिक परिवेश और चुनौतियों से भरी दुनिया में एक संगठित समाज ही अपना अस्तित्व बरकरार रख सकता है. अपने समाज के हितों की रक्षा के लिए सभी हिंदी भाषी विप्र बंधुओं को एक छत के नीचे लाने के उद्देश्य से, हिंदी ब्राह्मण समाज ने चंद्रपुर जिले के सभी हिंदी विप्र बंधुओं के पारिवारिक परिचय और मैत्री सम्मेलन के लिए 20 अगस्त 2023 को “उमंग 2023” का आयोजन किया. यह आयोजन नागपुर रोड स्थित गजानन मंदिर सभागार में आयोजित हुआ.

विप्र समाज के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुंदरकांड की संगीतमय पृष्ठभूमि रखी गई. इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसके साथ ही विप्र समाज की मातृशक्ति ने भजन व भक्ति गीत गाकर माहौल को मंगलमय बनाने में विशेष योगदान दिया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हंसराज अहीर आये और उन्होंने हिन्दी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में समाज के लिए प्रकाशपुंज के रूप में कार्य करते रहने की कामना की. आशा है कि ब्राह्मण समाज की नवचेतना से सम्पूर्ण समाज को दार्शनिक लाभ मिलेगा.

चंद्रपुर पुरोहित संघ के पंडित मथुरा प्रसाद पांडेय, पंडित इंद्रमणि पांडेय, पंडित राघवेंद्र पांडेय ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अपना प्रेमपूर्ण आशीर्वाद दिया. बल्लारपुर शहर के हिंदी ब्राह्मण समाज के सक्रिय युवा अजय दुबे, अनिल पांडेय, श्रीकांत उपाध्याय, जयप्रकाश दुबे और शिवचंद्र द्विवेदी ने मौलिक योगदान दिया. वैसे गढ़चांदूर हिंदी ब्राह्मण समाज के पुरोधा आलोक त्रिपाठी, अनिलकुमार मिश्रा एवं अशोक कुमार मिश्रा के अनमोल विचार से सभी विप्र बंधुओं के घरों तक परम आराध्य भगवान परशुरामजी की तस्वीर पहुंचाने का प्रोजेक्ट उमंग 2023 का कार्यक्रम के साथ शुरू किया गया. 101 परिवारों को भगवान श्रीपरशुराम की फोटो स्मृति चिन्ह भेंट किये गये. वरोरा, भद्रावती और माजरी के हिंदी ब्राह्मण बंधुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

समाज के प्रमुख मार्गदर्शक गोंडवाना विद्यापीठ के भूतपूर्व कुलगुरु डॉक्टर कीर्तिवर्धन दीक्षित, रिनायसन्स पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉक्टर जगदीश त्रिपाठी तथा महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के सदस्य प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र शुक्ला सभी ने ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनोद तिवारी एवं उनके समस्त टीम को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और समाज के हितं में भविष्य में और भी कार्यक्रम करते रहने के लिए अपना शुभकामनाएं दी.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News