घुग्घुस : महाविकास अघाड़ी की ओर से नागपुर में सुधार परियोजना में भव्य वज्रमूठ सभा का आयोजन किया गया. एवं उक्त बैठक शाम 5:30 बजे होगी जिसमें नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गडचिरोली, वर्धा से कांग्रेस, राकांपा, उद्धव ठाकरे शिवसेना के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
राज्य में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की ईडी सरकार ने राज्य के उद्योगों को गुजरात में लेजाकर स्थानीय युवाओं के साथ धोखा किया है. ऊर्जा बिल बढ़ाकर आम नागरिकों और किसानों को ठगा गया है.
बजट में ओबीसी समुदाय के कल्याण के लिए बजट में 400 करोड़ की कटौती की गई है. सरकार ने 70 हजार पदों पर भर्ती आउटसोर्स कर संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण का दलदल खड़ा कर दिया है.
कांग्रेस अध्यक्ष राजूरेड्डी ने राज्य के सभी घटकों के साथ अन्याय करने वाली ईडी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वज्रमूठ की इस सभा में हजारों की संख्या में शामिल होने की सभी से अपील की है.




