एसीसी कंपनी, विभिन्न पार्टियों और अन्य को लिखित सूचना दें
घुग्घुस : महामानव डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने एसीसी कंपनी के स्थल (सड़क) पर विभिन्न पार्टियों व अन्य बैनर लगाएं गए है. जिसके के कारण आने-जाने वाले लोग बाबासाहेब की प्रतिमा नहीं देख पाते हैं. सामाजिक कार्यकर्ता प्रणयकुमार बंडी ने ए.सी.सी कंपनी, विभिन्न पार्टियों व अन्य को लिखित नोटिस देने के संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कार्यालय घुग्घुस को एक ज्ञापन (11.4.2023) सौंपा है.

घुग्घुस के बौद्ध भाइयों के संगठन और क्षेत्र के सामाजिक नागरिकों के सहयोग से घुग्घुस शहर के केंद्र में स्थित सर्वेक्षण संख्या १६ आराजी २० आर में महामानव पुरुष डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी. उक्त स्थान पर स्थापित डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की भव्य प्रतिमा घुग्घुस शहर के बौद्ध भाइयों और अन्य नागरिकों के लिए गर्व है. महामन डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर इलाके में चर्चा है कि घुग्घुस शहर के विभिन्न दलों व अन्य सामाजिक संगठनों के बैनर बोर्ड (होल्डिंग) के कारण आने-जाने वाले को दिखाई नहीं देने से लोगों में नाराजगी है. सड़क से 14 अप्रैल से पहले उक्त बैनर बोर्ड, होल्डिंग को हटाने हेतु मांग किया गया है.




