Sunday, May 31, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

1 अप्रैल से शहर में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के कार्य समय में बदलाव

चंद्रपुर : चंद्रपुर शहर में बैंक ऑफ इंडिया की दो शाखाएं कार्यरत हैं. इसकी बैंक ऑफ इंडिया जटपुरा गेट शाखा (जिला परिषद के पास), और मुख्य शाखा (लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास) है. बैंक की शाखाएं सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहती हैं. हालांकि नए शेड्यूल के मुताबिक दोनों बैंक शाखाओं का परिचालन दि. 1 अप्रैल 2023 से यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. इसमें नागरिक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक की अवधि में बैंक से वित्तीय लेन-देन कर सकते हैं. शाम 5 बजे तक बैंक का आंतरिक कामकाज जारी रहेगा.

बैंक शाखा की उक्त कार्य अवधि में परिवर्तन हेतु जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति में सक्षम प्राधिकारियों (जिलाधिकारी) द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत किया गया. हालांकि, दोनों शाखाओं के ग्राहकों को इस पर ध्यान देना चाहिए और बैंक के साथ सहयोग करना चाहिए, जिला प्रमुख बैंक प्रबंधक प्रशांत ढोंगड़े ने सूचित किया है.

 

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News