रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड : भगवान केदारनाथ की डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए उनके शीतकालीन प्रवास स्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंच गई है। यहां स्थानीय श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ बाबा केदारनाथ का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद रावल भीमशंकर लिंग की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बाबा केदारनाथ को उनके शीतकालीन गद्दी स्थल पर विराजमान किया गया।
अब अगले छह महीनों तक सर्दियों के मौसम में बाबा केदारनाथ की नियमित पूजा-अर्चना ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में ही होगी। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।





