घुग्घुस : आज दिनांक 09/06/2024 रविवार को घुग्घुस माता मंदिर तहसील कार्यालय के पीछे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर को लेने का मुख्य कारण यह था कि सरकारी अस्पताल चंद्रपुर की वर्तमान स्थिति में, सरकारी रक्त केंद्र चंद्रपुर में रक्त का स्टॉक काफी कम हो गया है.
ब्लड सेंटर से सिकल सेल, थॅलेसेमिया, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग, कैंसर पीड़ितों, दुर्घटना पीड़ितों, अन्य जरूरतमंद व गरीब महिलाओं को प्रतिदिन 50 खून की खुराक दी जाती है.
लेकिन रक्त की आपूर्ति कम है, कॉफी मारिजो को रक्त की आपूर्ति कठिन होती जा रही है. घुग्घुस में यह जानकारी मिलने के बाद घुग्घुस मित्रा परिवार ने एकजुट होकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया और सभी रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और सरकारी रक्त केंद्र को सहयोग किया.




